20210211 161940

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़.

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के टूटी झरिया, झुमरा पहाड़ के जंगल के पास बीते रात्रि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर नक्सली अड्डों से नक्सली साहित्य बरामद किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सली कैंप लगाकर नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।  इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान इस इलाके की घेराबंदी की। सूत्रों ने बताया कि करीब 50 की संख्या में उपस्थित उग्रवादियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया जिसमें सीआरपीएफ के सत्येंद्र सिंह और विष्णु सिंह नामक दो कांस्टेबल घायल हो गए। घायलों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस इलाके की घेराबंदी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि नक्सली सीआरपीएफ और पुलिस को देखते ही गोलीबारी करना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हथियार सहित अन्य नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले कई सामानों को भी बरामद किया है।

Share via
Share via