Img 20201017 Wa0002 Compress15

बेरमो उपचुनाव में आजसू ने झोंकी अपनी ताकत

विकाश कुमार, बोकारो

बोकारो: झारखंड के बेरमो विधान सभा के लिए होनेवाले उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो को समर्थन देकर जीत सुनिश्चित करने के लिए आजसू ने अपनी शक्ति झोंक दी है। आज आजसू ने कार्यकर्ताओं का मन मिजाज टटोला और सभी को भाजपा की जीत निश्चित करने का टास्क दे दिया गया। आजसू के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने इस चुनाव को बेहद अहम बताया और संकेत दिया कि चुनाव का नतीजा झारखंड की राजनीति को नयी दिशा देगा। सुदेश महतो ने मौजूदा सरकार पर भी हमला बोला। उनकी मानें तो अब झारखंड की राजनीति नयी दिशा पकड़ेगी और एनडीए गठबंधन से ही झारखंड का भला हो सकता है। आजसू ने गठबंधन के साथ चुनाव में जाने के अपने फैसले से आहत कार्यकर्ताओं को टटोल कर उन्हें पूरी शक्ति से भाजपा को जिताने के काम में लग जाने का आह्वान किया गया। आजसू के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो ने अपने कार्यकाल के विकास को गला फाड़ फाड़ कर गिनवाया। पिछले चुनाव में आजसू प्रत्याशी रहे काशी नाथ सिंह ने उन परिस्थितियों को जाहिर किया, जिसमें उन्हें भाजपा का समर्थन करने को विवश होना पड़ा। रूठों को मनाने के अभियान में सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, विधायक डा लंबोदर महतो, आजसू नेता काशी नाथ सिंह पूर्व विधायक उमाकांत रजक, देवशरण भगत भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via