20250711 225550

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम अर्शी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलेश्वर नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

परिजनों ने कुरडेग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दिलेश्वर नायक ने शादी का वादा कर तीन वर्षों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कुरडेग थाना कांड संख्या 25/2025 दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Share via
Share via