एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश.
देवघर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एम्स प्रगति निर्माण कार्य की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन एम्स परिसर स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन कार्याें की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बिजली विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओपीडी के चल रहे कार्यों 28 फरवरी तक होंगे पूर्ण
बैठक में उपयुक्त द्वारा ओपीडी के प्रगति कार्य से अवगत हुए साथ ही जानकारी देते हुए कहा कि 28 फरवरी तक ओपीडी का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके उपरांत आवश्यक उपकरण का अधिष्ठापन करते हुए मार्च में ओपीडी को शुरू किया जाएगा; ताकि लोगों को जल्द एम्स के ओपीडी की सुविधा का लाभ मिल सके। बैठक के पश्चात उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने एम्स परिसर में चल रहे ओपीडी के कार्यो का अवलोकन कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ हीं संवेदक व एम्स के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निदेशित दिया, निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एम्स के निर्माण कार्यों की प्रगति व वर्तमान में पूर्ण किये गए कार्य व व्यवस्थाओं से अवगत हुए। इसके अलावे अवलोकन के क्रम में उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें।
सुरक्षा व्यवस्था व आवागमन की सुविधा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने 24×7 चल रहे एम्स निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय-समय पर विशेषकर के रात्रि के समय पुलिस गस्ती करने का निदेश दिया। साथ हीं एम्स परिसर के अंदर स्थल चिन्ह्ति करते हुए स्थायी पुलिस पिकेट बनाने का निदेश एम्स के अधिकारियों व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को दिया। इसके अलावे उन्होंने एम्स आने-जाने की सुविधा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले जसीडीह से देवीपुर तक सार्वजनिक परिवहन हेतु बेहतर खाका तैयार करते हुए उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें एवं बस तथा ऑटो असोसिएशन वालो के साथ बैठक कर ले ताकि एम्स आने/जाने वाले मरीजों को जसीडीह/देवघर से आसानी से लाया/ले जाया जा सके। साथ हीं एम्स परिसर हेतु ई-रिक्सा संचालन की व्यवस्था करने का निदेश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। एम्स परिसर में अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिला अग्निशामक पदाधिकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
एम्स परिसर में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को बहाल का उपायुक्त ने दिया निदेश
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री एम्स परिसर में पेयजलापूर्ति के व्यवस्था को पुनासी या फिर अन्यत्र किसी स्त्रोत से बहाल करने हेतु कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल को उचित दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल को पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को एम्स परिसर में बहाल करने हेतु इस्टीमेट तैयार कराने का निदेश दिया। उपायुक्त ने निर्माणधीन एम्स परिसर एव ओपीडी सेंटर का निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता एव सुरक्षात्मक उपायों में किसी प्रकार की कमी न हो। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे एम्स के निदेशक सौरव वर्षेय, अपर समाहर्ता श्री चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलबीयूस बारला, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल श्री डी. इन.साहू, जिला अग्निशामक पदाधिकारी श्री भगवान ओझा एवं एम्स के संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

















