उप विकास आयुक्त रांची की अध्यक्षता में डीएमएफटी की बैठक.

उप विकास आयुक्त रांची की अध्यक्षता में डीएमएफटी की बैठक.

Share
Link copied

राँची : उप विकास आयुक्त, रांची श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आज दिनांक 26 फरवरी 2021 को डीएमएफटी एवं सीएसआर फंड की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। विकास भवन रांची सभागार में आयोजित बैठक में डीएमएफटी और सीएसआर फंड के उपयोग की समीक्षा की गयी।

बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए तैयार की गयी योजना पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त, रांची श्री अनन्य मित्तल ने जिले में आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने को लेकर अब तक किये गये कार्य की जानकारी ली। उप विकास आयुक्त ने सभी संचालित योजनाओं में गति लाने के निर्देश दिया। बैठक के दौरान स्कूलों में वाटर एटीएम बनाये जाने को लेकर भी चर्चा की गयी।

बैठक में उपविकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा चल रहे सीएसआर परियोजनाओं जैसे एएनसी किट और एम्बुलेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण की जानकारी पदधिकारियों से ली गयी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आपको बतायें कि डीएमएफटी एवं सीएसआर के अंतर्गत प्राप्त फंड को पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को सुविधाएं, स्किल डेवलपमेंट, सेनिटेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई सहित ऊर्जा एवं वाटरशेड मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।

बैठक में निदेशक डीआरडीए, ज़िला योजना पदाधिकारी, ज़िला अभियंता, कार्यपालक अभियंता, एनआरइपी-2, डीएमएफटी, पीएमयू और एडीएफ उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow