कृषि मंत्री को कलाबाजारी की मिली शिकायत, सचिव को दिए निर्देश, दोषियों पर की जाए कार्रवाई.

कृषि मंत्री को कलाबाजारी की मिली शिकायत, सचिव को दिए निर्देश, दोषियों पर की जाए कार्रवाई.

राँची : झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल को बड़ी हुई कीमतों पर खाद मिलने की शिकायत मिल रही है, श्री बादल ने कहा की 2019-20 वित्तीय वर्ष के दौरान भी जिलों में ऐसी शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद खाद कालाबाजारी करने वालो पर कार्रवाई की गई। कालाबाजारी करने वालों केे लाइसेंस निलंबित किए गए, कई पर प्राथमिकी भी दर्ज किए गए थे। यदि इस बार भी यह शिकायतें मिल रही है तो कालाबाजारी करने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री बादल नें कहा कोरोना महामारी के दौरान किसान खुद परेशान है उनके लिए खेती ही उनके जीविकोपार्जन के लिए अहम है, ऐसे में कालाबाजारी की शिकायत को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय सचिव को कहा है कि वह सभी जिलों के उपायुक्त को निर्देश जारी करें कि जिले में टास्क फोर्स का गठन कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए।

वही श्री बादल ने देवघर के उपायुक्त से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें कहा कि जिले से किसानों के द्वारा शिकायतें की जा रही है की खाद की कालाबाजारी हो रही है ऐसे में अविलंब टीम का गठन कर छापेमारी करें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now