ajsuchatrasangh

जिला सम्मेलन को लेकर रामगढ़ जिला के आजसू छात्र संघ की बैठक संपन्न।

आकाश शर्मा/अशोक
रामगढ़
आजसू छात्र संघ के जिला सम्मेलन को लेकर रामगढ़ जिला के आजसू छात्र संघ की बैठक रामगढ़ जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विजय साहू, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्री युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष श्री मनोज महतो, आजसू छात्र संघ के प्रदेश सचिव अरविंद महतो उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो व संचालन विभावि उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अरविंद महतो ने कहा संगठन में कार्यरत अपने लग्न,श्रम और समर्पण से जाना और माना जाता है।संगठन हित में कार्य करना सर्वोपरी है।योग्य और समर्पित कार्यकर्ता को आजसू छात्र संघ का रामगढ़ का जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि जिला अध्यक्ष बड़े दायित्व और जिम्मेवार पद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हे भी पढ़े :- 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर कमेटी का गठनअध्यक्ष दशरथ चौधरी व मुकेश कुमार बने सचिव

संगठन सर्वसम्मति से संघर्षशील, छात्रहित और संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने वाले सदस्य को जिला अध्यक्ष का पद दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष पद के छात्र संघ के सदस्यों द्वारा छात्र हित में किए गए कार्यों को मानक बनाया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से विभावि वरीय उपाध्यक्ष देवा महतो, सचिव सुबीन तिवारी,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार रामगढ़ कॉलेज के पुर्व अध्यक्ष नीतीश निराला, आकाश कुमार,महेश कुमार महतो, संजय सिंघानिया,कुंदन कुमार,रवि कुमार महतो, शिवम् मिश्रा, राजकुमार गिरि,शिवम पिल्लई, राहुल सिंह,आकाश कुमार,बालदेव कुमार, दीपक कुमार, राहुल आयान, रंजन कुमार, अविनाश कुमार महतो,प्रिंस कुमार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।

इन्हे भी पढ़े :-
जज उत्तम आनंद (UTTAM ANAND) के मौत के मामले में ऑटो चालक लखन वर्मा और सहयोगी राहुल वर्मा की ब्रेन मैपिंग एक बार फिर से अहमदाबाद के लैब में सोमवार 13 दिसंबर 2021 से शुरु

Share via
Share via