सीबीआई की चार्जशीट में खुलासा, होशो-हवास में लखन और राहुल ने मारी थी टक्कर !

जज उत्तम आनंद (UTTAM ANAND) के मौत के मामले में ऑटो चालक लखन वर्मा और सहयोगी राहुल वर्मा की ब्रेन मैपिंग एक बार फिर से अहमदाबाद के लैब में सोमवार 13 दिसंबर 2021 से शुरु

Share
Link copied

धनबाद जज उत्तम आनंद (UTTAM ANAND) के मौत के मामले में ऑटो चालक लखन वर्मा और सहयोगी राहुल वर्मा की ब्रेन मैपिंग एक बार फिर से अहमदाबाद के लैब में सोमवार यानि आज 13 दिसंबर 2021 से शुरु किया जाएगा.ब्रेन मैपिंग के बाद दोनों आरोपियों का नार्को एनालिसिस किया जाएगा. जिसकी रिपोर्ट अंदाज़न एक हफ्ते से दस दिन के भीतर आजाएगा. मेडिकल जांच के दौरान दोनों आरोपीयो को नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग के लिए दुरुस्त पाए गए है. प्राप्त जानकारी के हिसाब से सबसे अंत में दोनों आरोपियों का नार्को एनालिसिस किया जाएगा. अदालत के आदेश पर ये टेस्ट दूसरी बार गांधीनगर एफएसएल में कराई जा रही है.

इन्हे भी पढ़े :- मुख्यमंत्री ने अपना चेहरा तो चमका लिये, पर प्रमंडलीय मुख्यालय हजारीबाग क्यों है अंधेरे में: जयंत सिन्हा

ज्ञात हो की पहले हुई नार्को एनालिसिस जांच को दोनों आरोपी चकमा देते हुए अपने बयान से बार-बार पलट जा रहे थे. सीबीआई दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा दाखिल कर चुकी है. जज उत्तम आनंद के मौत के साजिशकर्ताओं की खोज में सीबीआई दोबारा दोनों आरोपियों का जांच करा रही है.अदालत के आदेश पर पुलिस की एक टीम गुजरात के अहमदाबाद के लिए 6 दिसंबर को लखन और राहुल को लेकर रवाना हुई थी. 8 दिसंबर 2021 को दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद अहमदाबाद साबरमती जेल से गांधीनगर एफएसएल ले जाया गया था. 3 दिनों तक दोनों से पूछ ताछ का सत्र चलता रहा. विशेषज्ञ और सीबीआई अधिकारियों के मौजूदगी में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की मनोवैज्ञानिक जांच की गई है.

इन्हे भी पढ़े :- ‘महंगाई हटाओ महारैली’ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से हजारों नेता और कार्यकर्तागण शामिल हुए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow