‘महंगाई हटाओ महारैली' में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से हजारों नेता और कार्यकर्तागण शामिल हुए।

‘महंगाई हटाओ महारैली’ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से हजारों नेता और कार्यकर्तागण शामिल हुए।

आज दिनांक 12-12-2021को देश में कमरतोड़ मंहगाई को रोकने में विफल केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा जयपुर, राजस्थान में आयोजित ‘महंगाई हटाओ महारैली’ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से हजारों नेता और कार्यकर्तागण शामिल हुए और इस ऐतिहासिक महारैली के साक्षी बने। महारैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी एवं महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के ओजस्वी सम्बोधन से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा देश में कमरतोड़ महंगाई एवं बेरोजगारी आदि ज्वलंत समस्याओं के समाधान में केंद्र सरकार की विफलता और नजरअंदाजगी की बात कही। श्री राहुल गांधी जी के द्वारा धर्म के नाम पर देशवासियों को बरगला कर सत्ता हथियाने वाले भाजपा को जमकर कोशा तथा ‘हिन्दू’ और ‘हिन्दुवादी’ की तुलना क्रमश: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नाथुराम गोडसे से की। प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने बताया कि इस रैली में उमड़े जनसैलाब और इसकी जबरदस्त सफलता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार हुआ है। यह महारैली मोदी सरकार के खिलाफ बदलाव का शंखनाद है।
‘महंगाई हटाओ महारैली' में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से हजारों नेता और कार्यकर्तागण शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हे भी पढ़े देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा नए मामले, 306 लोगों ने गंवाई जान

महंगाई हटाओ महरैली में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता,बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो,प्रदीप यादव,विधायक राजेश कच्छप, डॉ. इरफान अंसारी,नमन विक्सल कोंगाड़ी,भूषण बाड़ा, रामचंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो, सतीश पौल मुंजनी, ईश्वर आनंद,कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, कालीचरण मुंडा,
शकील अख्तर, गुंजन सिंह, केशव महतो, शमशेर आलम,शशिभूषण राय, सुरेश बैठा, रौशन बरूवा, बृजेन्द्र सिंह,अनुप केसरी सहित हजारों नेतागण अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now