भगवान बिरसा जयंती पर गरीबों के बीच बांटा जाएगा कंबल.

रामगढ़, आकाश/अशोक.

रामगढ़ : बिरसा चौक महुआटांड़ हेसला में 4 नवंबर को सुबह 8 बजे बैठक हुई. अध्यक्षता सुरेश मुंडा और संचालन बबलू बेदिया ने किया जिसमें बिरसा जयंती सह- झारखंड स्थापना दिवस मनाने की तैयारी पर निर्णय लिए गया. मुख्य रूप से उपस्थित वार्ड पार्षद गोपाल मुंडा एवं लक्ष्मण बेदिया के विचारों पर बैठक में निर्णय हुआ कि कोविड-19 लॉक डॉउन का ख्याल रखते हुए भगवान बिरसा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस का आयोजन किया जाएगा.

भगवान बिरसा मुंडा जी का 145 जन्मदिन/ जयंती के उपलक्ष में गरीब असहाय, दिव्यांग, वृद्धा , विधवा के बीच 145 कम्बल कमेटी के द्वारा वितरण किया जाएगा. तैयारी को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का भी विस्तार किया गया, संरक्षक-युगेश बेदिया, आनंद बेदिया, रणधीर गुप्ता, राजा खान, प्रदीप प्रजापति, विनोद ठाकुर, पिंटू अंसारी, कमेटी का अध्यक्ष गोपाल मुंडा, उपाध्यक्ष कोलेश्वर बेदिया, सुरेंद्र बेदिया, सचिव लक्ष्मण बेदिया, सह सचिव नरेश मुंडा, कोषाध्यक्ष सोमु खान, सह कोषाध्यक्ष बबलू बेदिया, सदस्य कंचन मुंडा, इस्तीफाक खान, वीरेंद्र बेदिया, रवि राम, छोटू साव, छोटू बेदिया विक्की राम, चंदन मुंडा को बनाया गया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow