Screenshot 2025 08 12 15 19 34

“अखिलेश यादव रांची पहुंचे, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि; SIR और फतेहपुर मामलों पर बोले – ‘बीजेपी की विचारधारा अंग्रेजों से ली गई'”

अखिलेश यादव रांची पहुंचे, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि; SIR और फतेहपुर मामलों पर बोले – ‘बीजेपी की विचारधारा अंग्रेजों से ली गई।

Screenshot 2025 08 12 15 19 34 286 com.miui .mediaviewer copy 720x392
Akhilesh Yadav reached Ranchi, paid tribute to Shibu Soren; Said on SIR and Fatehpur issues – ‘BJP’s ideology was taken from the British.

रांची : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को लखनऊ से विशेष विमान से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से अखिलेश यादव सीधे नेमरा रवाना हुए, जहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अखिलेश यादव का बयान:

सपा प्रमुख ने कहा, “जो व्यक्ति जल, जंगल, जमीन से जुड़े रहे हैं, ऐसे बहुत कम नेता हुए हैं। शिबू सोरेन जैसा नेता बनना सबके बस की बात नहीं है। उन्होंने पूरी जिंदगी आदिवासियों और झारखंड के हक के लिए संघर्ष किया है। मैं हेमंत सोरेन जी से मिलने आया हूं और चाहता हूं कि वे गुरुजी के रास्ते पर चलते हुए झारखंड का अभूतपूर्व विकास करें — यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

SIR मामले पर प्रतिक्रिया:

SIR मामले पर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “यह एक साल पहले भी लाया जा सकता था, लेकिन इसे अभी लाया गया, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव सामने हैं। पहले ये हक चोरी करते थे, अब मत चोरी करने में लगे हुए हैं।”

फतेहपुर घटना पर बयान:

फतेहपुर मामले में सपा प्रमुख ने कहा, “बीजेपी की विचारधारा पूरी तरह अंग्रेजों से ली गई है। फोटो और वीडियो में जो लोग नजर आ रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

 

Share via
Share via