गढ़वा में चलाया गया एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान.
गढ़वा : पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग/एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अपराध की रोकथाम के लिए एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर वाहन चेकिंग किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अभियान के क्रम में 2 पहिया, 3 पहिया, 4 पहिया इत्यादि वाहनो पर कड़ी नजर रखी गयी एवं सभी वाहनो के कागजात ,हेलमेट, अवैध सामान का परिवहन इत्यादि की सघन जाँच की गई। इस क्रम 142 दो पहिया वाहन, 1 तीन पहिया वाहन पर संबंधित कागजात नही रहने, तथा बिना हेलमेट के पाए जाने पर परिवहन विभाग को कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन समर्पित किया गया। यह अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया गया।
गढ़वा, वी के पांडे

















