IMG 20201022 WA0129

बुढ़मू के सारलेे पंचायत में बजरंग दल का शस्त्र पूजन सम्पन्न.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुढ़मू प्रखंड के सारले पंचायत में प्रखंड उपाध्यक्ष, रामदेव महतो की अध्यक्षता में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वीरेंद्र साहू जी, प्रांत मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद, एवम् जिला मंत्री संजय साहू उपस्थित हुए.

ओमकार एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र करते हुए प्रांत मंत्री डॉ. साहू जी के द्वारा शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया जिसमें लोग अपने-अपने घरों से कई प्रकार के शस्त्र के साथ उपस्थित हुए थे. अतिथि परिचय एवं मंच का संचालन श्रीमान संजय साहू जी द्वारा कराते हुए वर्तमान समय में मां और बहनों पर हो रहे अन्याय एवं लव जिहाद पर विस्तार से बात रखते हुए, वर्तमान समय में मां और बहनों को दुर्गा और काली का रूप लेने की बातें कही.

बैठक को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि प्रांत मंत्री डॉ. साहू जी के द्वारा माता के भजन के साथ शुरू करते हुए संगठन परिचय एवं वर्तमान समय में संगठन की क्या विशेषता आदि बातों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन से जुड़ी कई बातें लोगों के बीच रखी गई. बैठक में गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए, कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों के बीच प्रसाद के रूप में राम खिचड़ी का वितरण किया गया. बैठक में रांची जिला ग्रामीण से जिला संयोजक श्रीमान रोबिन महतो, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्रीमान राहुल राज सिंह, एवं जिला गौरक्षा प्रमुख सह बुढ़मू प्रखंड पालक श्रीमान किशोर विद्यार्थी उपस्थित हुए.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से खलारी प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख श्रीमान जयप्रकाश, बमने पंचायत अध्यक्ष शिवलाल महतो, पंचायत संयोजिका दुर्गावाहिनी मोनिका कुमारी, कालेश्वर महतो, कैलाश जी, कृष्णा जी, रामेश्वर गोप, हीरालाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा.

Share via
Share via