20210222 204839

केन्द्र में हम दो हमारी दो की सरकारः डाॅ0 रामेश्वर उरांव.

रांची : पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ झारखंड प्रदेश कंाग्रेस कमिटी राज्य व्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसी संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में बैठक आहूत हुई। बैठक में कांग्रेस विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, मनास सिन्हा, संजय लाल पासवान, जोनल को-आॅर्डिनेटर रमा खलखो, सुलतान अहमद उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में राज्य व्यापी आंदोलन पर चर्चा हुई और यह तय हुआ कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 25 फरवरी 2021 को सभी जिलों में एवं प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन, 26 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस एवं 27 फरवरी 2021 को जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आहूत की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रहे लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार कोरोना जैसे आपदा में भी अवसर तलाश लिया है और गरीब और बेरोजगार जनता का दोहन कर रही है। जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दामों भारी गिरावट आयी है वहीं भारत में इसके दामों में जबरदस्त उछाल आई है। केन्द्र में बैठी मोदी सरकार कीमत बढ़ाकर कमाई में लगी है। उन्होंने कहा कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रही है। केन्द्र सरकार की गलत नीति से देश की जनता त्राहिमाम कर रही है।

बैठका को संबोधित करते विधायक दल के नेता श्री आलमगीर आलम ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह असंवेदनशील है। दोनों हाथों से देश की जनता से लूट रही है। एक तरफ चैतरफा महंगाई की मार है तो वहीं पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बृद्धि मोदी सरकार के नाकामियों को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सरकार लगातार एक्ससाइज ड्यिटी बढ़ाने का काम कर रही है।

कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के समय जब पेट्रोल डीजल में 05 और 10 पैसे की वृद्धि होती थी तो भाजपा का पूरा कुंबा सड़कों पर होता था और मोदी के सात सालों के शासन के दौरान कई बार रूपया और दो रूपया की बढ़ोतरी होते हुए आज लगभग पेट्रोल 100 के आंकड़े को छूने में लगी है और डीजल 90 की।

आज की बैठक में मुख्य रूप से आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, राकेश सिन्हा, डाॅ एम तौसीफ, कुमार राजा, ईश्वर आनंद, सुरेश बैठा, सन्नी टोप्पो, जगदीश साहु, शशिभूषण राय, राजेश कुमार सन्नी, रियाज अंसारी, दीपक ओझा, अजय सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, दिनेश लाल सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via