चुनाव प्रचार थमते ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जनता से की अपील बढ़ चढ़कर मतदान में ले भाग, पहले मतदान फिर जलपान

चुनाव प्रचार थमते ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जनता से की अपील बढ़ चढ़कर मतदान में ले भाग, पहले मतदान फिर जलपान

झारखंवासियों से परिवर्तन के लिए किया मतदान करने का निवेदन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। लंबे समय के बाद, झारखंड के पास अपनी सरकार चुनने और राज्य के भविष्य को संवारने का एक और मौका आया है। यह मौका केवल एक नई सरकार बनाने का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, युवाओं की हताशा और असमानता को खत्म कर एक जवाबदेह और जिम्मेदार सरकार चुनने का है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पिछले दो महीनों के चुनाव प्रचार के दौरान, मैंने महसूस किया है कि यह चुनाव सिर्फ इस बात का निर्णय नहीं करेगा कि सत्ता में कौन बैठेगा। यह चुनाव झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगा। पिछले पांच वर्षों में जिस तरह से राज्य के संसाधनों की लूट और आदिवासी संस्कृति पर हमला हुआ है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। यह चुनाव तय करेगा कि झारखंड अपनी जल, जंगल, जमीन, रोटी, माटी और बेटी की रक्षा करेगा या फिर उन्हें बाहरी घुसपैठियों और भ्रष्ट तंत्र के हवाले कर देगा।

कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान, मैंने राज्य के हर वर्ग—माता-बहनों, युवाओं और बुजुर्गों—से संवाद किया। हमने अपनी नीतियों और इरादों को जनता के सामने रखा। आपके अपार जनसमर्थन ने मुझे साहस दिया है। मुझे विश्वास है कि 23 तारीख को आप भारतीय जनता पार्टी को जो आशीर्वाद देंगे, हम उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।

लेकिन, मैं आपसे एक वादा लेना चाहता हूं। यह वादा राजनीतिक नहीं है, बल्कि झारखंड की अस्मिता, सम्मान और संसाधनों को बचाने का है। हमारे आदरणीय नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी कहते थे, “सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए” उसी भावना से, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप जब अपने मताधिकार का प्रयोग करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका चुना हुआ प्रतिनिधि आपके संसाधनों, सम्मान और भविष्य के साथ समझौता न करे।

कहा कि युवाओं से मैं अनुरोध करता हूं कि पिछले पांच सालों में, आपने देखा कि किस तरह आपके अधिकारों को छीनकर सत्ता में बैठे लोगों ने सिर्फ अपने हित साधे। जब आप वोट डालने जाएं, तो यह याद रखें कि आपके अधिकारों की मांग करने पर कैसे आपको दमन का सामना करना पड़ा। यह चुनाव एक संदेश देने का अवसर है—हम अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और उन्हें बचाएंगे।

माता-बहनों से मेरी अपील है कि वर्तमान सरकार ने आपके सम्मान और सुरक्षा के साथ जैसा खिलवाड़ किया,आपको डर के साए में जिस तरह से रहने को मजबूर किया है, वह बर्दाश्त करने योग्य है क्या?
मैं आपसे वादा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके सम्मान और अधिकारों से कभी समझौता नहीं करेगी, आपके लिए सुरक्षित अपराध मुक्त वातावरण तैयार करेगी।

झारखंड के प्रत्येक नागरिक से मेरी विनम्र अपील है कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व में अपने सबसे बड़े अधिकार- मताधिकार, का प्रयोग करें। इस सरकार को उखाड़ फेंके जिसने आपके सपनों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया। भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से झारखंड को विकास, प्रगति और उन्नति के रास्ते पर ले जाने का अवसर दें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now