खबर PKG महाराष्ट , मणिपुर , दिल्ली से लेकर रांची तक की खबर UPDATE

खबर PKG महाराष्ट , मणिपुर , दिल्ली से लेकर रांची तक की खबर UPDATE

दिल्ली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर होता जा रहा है, रविवार शाम को दिल्ली का AQI 450 के पास दर्ज किया गया है जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है, *11वी तक ऑनलाइन क्लासेज पर फैसला संभव,50% नोकरी पेशा लोगो को वर्क फ्रॉम होम दे सकते* है

झारखंड

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम 5 बजे प्रचार समाप्त हो जायेगा। शाम 5 बजे के बाद सिल्ली और खिजरी में बाहरी नेताओं के प्रवेश पर रोक

महाराष्ट्र

इधर महाराष्ट्र चुनाव को लेकर भी आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जायेगा।दोनो ही राज्यों में 20 नवंबर को मतदान होगा।*

खबर PKG महाराष्ट , मणिपुर , दिल्ली से लेकर रांची तक की खबर UPDATE

पॉलिटेक्निक के छात्र ने किया रैगिंग का विरोध, सीनियर छात्रों की पिटाई से जूनियर की मौत

यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र राजा पासवान की सीनियर छात्रों ने पिटाई के कारण जान चली गई. राजा पासवान ने रैगिंग का विरोध किया जिसके बाद 15 छात्रों ने उसकी पिटाई की और उसकी जान चली गई।

रांची

रांची रातू के सिमलिया में चोरी का प्रयास ताला तोड़ते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुये चोर
खबर के मुताबिक सिमलिया राइस मिल निवासी शाहिद अंसारी के घर को निशाना बनाते हुये चोरो ने चोरी का प्रयास किया। परन्तु काफी कोशिश के बाद भी चोर ताले को तोड़ नही पाये। घटना 14 नवंबर की रात की है। ताला नही तोड़ पाने पर जाते – जाते चोरो ने बाउंड्री के अंदर रखे जेक, गाड़ी का टरबो, एक पंप, दो टेलिवर लेकर फरार हो गये। परन्तु चोरी की सारी घटना घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी। जानकारी के मुताबिक शाहिद 13 नवंबर को सपरिवार अपना ससुराल गया था। 15 नवंबर को जब घर वापस आया तो घर के दरवाजे में लगे ताले को क्षतिग्रस्त व आंगन में रखे सामान को गायब पाया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन नकाबपोश चोर बाउंड्री फांद कर अंदर आते व ताले को तोड़ते नजर आये। मामले को लेकर शाहिद ने रातु थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

खबर PKG महाराष्ट , मणिपुर , दिल्ली से लेकर रांची तक की खबर UPDATE

रांची के सिल्ली विधानसभा में सोनाहातू प्रखण्ड के बरेनदा ,हारीन,लाटूप डीह,हेसाडीह,पड़ा डीह,जिसींगसेरेंग,दूलमी बगांदर आदी पंचायतों का चुनावी दौरा कर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के लिए जनसंपर्क करते चान्हों जिपस सह केन्द्रीय सचिव आशुतोष तिवारी व जिला उपाध्यक्ष कमलू साहू व अन्य  लोग शामिल थे।ब

मणिपुर

स्कूल-कॉलेज बंद, 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात; अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग; NSA डोभाल भी होंगे शामिल

_मणिपुर में राहत शिविर से लापता महिलाओं और बच्चों के शव मिलने के बाद हिंसा भड़क उठी थी। भीड़ ने तीन मंत्रियों और मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के दामाद समेत छह विधायकों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी के अलावा दो चर्चों और तीन घरों को भी फूंक दिया था। बताया जाता है कि महिलाओं और बच्चों की उग्रवादियों ने हत्या की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now