Babulal Marandi attacks gangster's video, says criminals in Jharkhand are exposing police's secrets

गैंगस्टर के वीडियो पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- झारखंड में अपराधी खोल रहे पुलिस का कच्चा चिट्ठा

Share
Link copied
Babulal Marandi attacks gangster's video, says criminals in Jharkhand are exposing police's secrets
Babulal Marandi attacks gangster’s video, says criminals in Jharkhand are exposing police’s secrets

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो को लेकर राज्य सरकार और पुलिस व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पुलिस अपराधियों का पर्दाफाश करती है, लेकिन झारखंड में गैंगस्टर ही पुलिस के कथित काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोल रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मीडिया में वायरल हो रहा प्रिंस खान का ताजा वीडियो न केवल पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है, बल्कि धनबाद एसएसपी के कार्यकाल का “मूल्यांकन” भी करता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

मरांडी ने आरोप लगाया कि धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच संघर्ष नहीं, बल्कि दो समानांतर गिरोहों के बीच गैंगवार जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में मानो यह होड़ मची है कि व्यापारियों के बीच कौन ज्यादा दहशत पैदा करेगा। फर्क सिर्फ इतना है कि एक पक्ष वर्दी पहनकर कथित वसूली कर रहा है और दूसरा बिना वर्दी के।

नेता प्रतिपक्ष ने सत्ता संरक्षण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब संवेदनशील जिलों में करोड़ों रुपये की बोली लगाकर पोस्टिंग लेने की चर्चा आम हो, तो जनता का भरोसा टूटना स्वाभाविक है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसी पोस्टिंग कानून व्यवस्था सुधारने के लिए होती है या फिर यह किसी “एक्सटॉर्शन लाइसेंस” की तरह काम कर रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि वसूली की मानसिकता वाली यह कार्यशैली जारी रही, तो झारखंड “जंगलराज” से भी बदतर स्थिति में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि जब रक्षक ही भय का कारण बनने लगें, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता अब पूछ रही है कि आखिर कब तक “एक्सटॉर्शन लाइसेंस” देने का यह धंधा चलता रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।