बिहार चुनाव की घोषणा आज, सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

दो दिवसीय दौरे के बाद चुनाव आयोग दिल्ली वापस लौट चुकी है । 22 नवंबर से पूर्व सरकार का गठन होना है ऐसे में आज आयोग राज्य में चुनाव का शंखनाद कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार 2 से 3 चरणों मे विधानसभा चुनाव सम्पन्न होंगे

अब तमाम दल और गठबंधन सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रुप देने की कवायद में लग चुके हैं। जहां तक जन सुराज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, प्लुरल्स पार्टी और ए आई एम आई एम की बात है ये अकेले दम पर चुनाव मैदान में शिरकत करेंगी। ओवैसी की पार्टी मुख्यतः मुस्लिम बहुल इलाके में दांव लगाएगी।जबकि अन्य पार्टियाँ सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।

गठबंधन की बात की जाय तो राज्य में NDA और महागठबंधन दो प्रमुख अलायन्स है। और आगामी चुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच होना तय माना जा रहा है। दोनों ही गठबंधन सीट शेयरिंग को अंतिम रुप देने में लगे हैं। जो बातें छनकर बाहर आ रही है उसके हिसाब से एक बार फिर से NDA की सीट शेयरिंग में जदयू एक दो सीट से बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। तो चिराग पासवान के खाते में 25-26 सीट , मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के खाते में 8-8 सीट जाना तय माना जा रहा है।

दूसरी ओर महागठबंधन में Hवोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस अतिविस्वास से लबरेज़ दिख रहा था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वह इस बार सीट शेयरिंग में अन्य दलों पर भारी पड़ेगा। पार्टी की ओर से पटना में CWC की बैठक भी इसी की एक कड़ी थी।लेकिन रविवार को हुई बैठक के बाद जो बातें सामने आ रही है उससे स्पष्ट हो रहा है कि राजद सीट शेयरिंग में एक बार फिर से अन्य दलों पर भारी पड़ता दिख रहा है। बैठक के बाद राजद एक बार फिर से 130 सीटों पर जबकि कांग्रेस 55-56 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। VIP के हिस्से 18 सीट तो लेफ्ट के हिस्से 35 सीट जा सकती है। पारस को तीन सीटों पर जबकि JMM को दो सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

हालांकि दोनों ही गठबंधन की ओर से औपचारिक घोषणा होना बाकी है। लेकिन गठबंधन की पहली बाधा दोनों ही और लगभग पार की जा चुकी है। लेकिन अगला और महत्वपूर्ण चुनौती प्रत्याशियों की घोषणा का होगा।


















