BJP

रुबिका हत्याकांड के विरोध में BJP का सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BJP PROTEST

झारखंड के साहिबगंज में रुबिका हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई हुई हैं। आज रघुवर सरकार में रहे पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी के नेतृत्व में बीजेपी ने बोरियो में विरोध प्रदर्शन किया। BJP के नेता और कार्यकर्ता सबसे पहले मृतिका रेबिका पहाड़िन के पहुंच परिवार वालो से मिला और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद लुईस मरांडी ने परिवार वालो को आश्वासन दिया कि भाजपा पार्टी पूरी हिम्मत के पीड़ित परिवार के साथ है। रेबीका को पूरा न्याय मिलेगा। भाजपा सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। भाजपा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार में महिला सुरक्षित नहीं हैं। आखिर कब तक महिलाओं को बर्बरता का शिकार होना पड़ेगा। आखिर सरकार कब जागेगी। हम आवाज उठाते हैं तो सरकार कहती हैं कि BJP राजनीति करती हैं। तो हमें क्या करना चाहिए सरकार ही बता दे।

5000 से अधिक आपराधिक मामले सामने आई हैं इसपर भी सरकार को आमलोगों की सुरक्षा की चिंता नहीं हैं। भाजपा ने बोरियो बाजार में विशाल प्रदर्शन किया। बीडीओ के माध्यम से सरकार को एक मांग पत्र सौंपा।
इधर पुलिस प्रशासन ने भी पूरे बोरियो को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिससे की क्षेत्र में शांति बनी रहे। हालांकि पुलिस को अबतक रेबिका का सिर नही मिला और फरार मोइनुल अंसारी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। अब देखना होगा कि यह घटना में क्या क्या नई बात निकल कर सामने आती हैं।

इस मामले में डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की पहले से एक पत्नी थी । और रुबिका से दिलदार ने दूसरी शादी कर ली। जो दिलदार के परिवार वालों को मंजूर नहीं था। जिसको लेकर परिवार में हमेशा विवाद होते रहते थे। इसी शाजिस के तहत पूरा परिवार ने मिलकर उसकी हत्या कर कई टुकड़ों में काट दिया। पुलिस ने अबतक 18 टुकड़ा शरीर का बरामद किया है। जिसे पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया है। इस मामले में शामिल सात लोगो को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हत्या में शामिल हत्यार भी बरामद की है । सभी का अनुसंधान किया जा रहा हैं । जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे आपलोगो को बताया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या के हर बिंदु पर जांच कर रही हैं।
इधर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोरियो थाना में पुलिस छावनी बना दिया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य को जमा कर रही हैं।

धारदार हथियार हुआ बरामद
शनिवार की शाम बोरियो संथाली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे से मानव के पैर का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। मानव अंग मिलने पर एसपी के नेतृत्व में दिलदार के सभी संबंधियों के यहां छापामारी की गयी। हिरासत में लिए गए दिलदार के स्वजनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपित दिलदार के मामा मो. मोईनुल अंसारी के घर से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार बरामद किया गया है। मुख्य आरोपित मो. मोईनुल अंसारी मौके से फरार हो गया।

Share via
Share via