BJP

BJP की ओर से गठित जांच कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंप दी.

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BJP कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के घायल होने और एक कार्यकर्ता की मौत के संबंध में बीजेपी की ओर से गठित जांच कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंप दी.

इस संबंध में जांच समिति के अध्यक्ष रघुवर दास ने पार्टी अध्यक्ष को बताया कि जांच के दौरान वहां लोगों और कार्यकर्ताओं से हुई बातचीत में यह बिल्कुल स्पष्ट हुई कि उस दिन की घटना राज्य प्रायोजित हिंसा का हिस्सा है. पुलिस प्रशासन ने षड्यंत्र करके भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरा और उसके बाद बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया. पुलिसकर्मियों न महिला देखा न पुरुष, सभी पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई. इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सिर पर गंभीर चोटें आयी तो वहीं कई कार्यकर्ताओं के हाथ भी टूट गए.

रिपोर्ट में कहा गया है कि नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव सरकार ने बर्बरतापूर्ण पूर्व नियोजित लाठीचार्ज कर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया. इसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. जांच समिति ने भाजपा कार्यकर्ता, सांसद-विधायक, छात्र और महिलाओं पर हुए षड़यंत्रपूर्ण, बर्बर और अमानवीय लाठीचार्ज की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच अथवा सीबीआई से जांच कराने का आग्रह किया है.

Share via
Send this to a friend