BJP

देवघर बीजेपी (BJP)के कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देवघर भाजपा (BJP)के कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाला । इस दौरान बाइक पर सवार तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाथ मे राष्ट्र ध्वज तिरंगा लेकर शहर में मुख्य चौक-चौराहों का भृमण कर शहरवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में भी तिरंगा फहराने की अपील की। इस बीच देवघर के एक होटल सभागार में जिला बीजेपी के पदाधिकारियों ने सभी प्रखंड प्रभारी और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर पूरे जिले में 30 हज़ार घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। आपको बता दें कि, तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के डाकघर से तिरंगे की खरीदारी भी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via