सतनाम सलूजा, इंदिरा शुक्ल एवं सुषमा शुक्ला को झारखण्ड महिला रत्न सम्मान (women's awareness)

सतनाम सलूजा, इंदिरा शुक्ल एवं सुषमा शुक्ला को झारखण्ड महिला रत्न सम्मान (women’s awareness)

Share
Link copied

रिपोर्ट : विजय दत्त पिंटू

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का सावन मिलन समारोह सह सम्मन समारोह संपन्न ( women’s awareness)


रांची : 7 अगस्त को अपराहन 3:30 बजे बरियातू स्थित आरोग्य भवन में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन में सावन मिलन महोत्सव समारोह मनाया। सावन के सुअवसर पर आयोजित इस समारोह में झारखण्ड महिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष रहीं सतनाम सलूजा,इंदिरा शुक्ला, सुषमा शुक्ला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए महिला सम्मान दिया गया। आज इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सावन से जुड़े सांस्कृतिक भजन एवं गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी उपस्थित बाल कलाकारों ने भी अपने नृत्य और अभिनय से सभी का मन मोहा। ढोलक ट्रांसलेट मंजीरे एवं हरमोनियम जैसे वाद्ययंत्रों के संगीत और सावन के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय और संगीतमय बना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव अनुपमा प्रसाद, मंच संचालन उपाध्यक्ष नैना तनेजा और कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष कुमकुम गौड़ ने किया।

आज इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य वीणा अग्रवाल, रागिनी शुक्ल, रेणुका अवस्थी समेत महिला सम्मेलन की दर्जनों गणमान्य सदस्य उपस्थित रहीं और अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मनोरंजन की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow