विधानसभा में बीजेपी विधायक का धरना प्रदर्शन

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो

आज विधानसभा के मानसून सत्र कर पहले दिन झारखंड में बिजली की लचर व्यवस्था, बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा में धरना दिया. मनीष जायसवाल का कहना है कि पूरे राज्य में बिजली की व्यवस्था आंख मिचौली जैसी बनी हुई है. वहीं उन्होनें कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था भी बिगड़ती हुई नजर आ रही है. आए दिन राज्य में हत्या, लूट, नक्सलवाद, उग्रवाद जैसी घटनाएं हो रही है.
वहीं उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पिछले सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को भी बंद करने का काम कर रही है। जिससे आम जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल के समर्थन में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, विधायक भानु प्रताप शाही ने भी समर्थन दिया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow