20251217 115822

BJP के प्रवक्ता के प्रतुल शाहदेव के पुत्र शौर्य प्रताप शाहदेव ने CLAT 2026 में हासिल की AIR 22,बने स्टेट टॉपर, 108 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन

BJP के प्रवक्ता के प्रतुल शाहदेव के पुत्र शौर्य प्रताप शाहदेव ने CLAT 2026 में हासिल की AIR 22,बने स्टेट टॉपर, 108 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 17 दिसंबर – झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के पुत्र शौर्य प्रताप शाहदेव ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 22 हासिल की है। उन्होंने इस प्रदर्शन के कारण ही झारखंड में टॉप किया है । शौर्य ने 108 अंकों के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

CLAT 2026 का रिजल्ट 16 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में देशभर से हजारों छात्रों ने भाग लिया, जिसमें शौर्य का प्रदर्शन टॉप रैंक्स में शामिल है। हालांकि बिहार-झारखंड कॉम्बाइंड में एक अन्य छात्र यशवर्धन ने AIR 27 के साथ क्षेत्रीय टॉपर का स्थान प्राप्त किया, लेकिन शौर्य की रैंक काफी ऊंची और सराहनीय है।

शौर्य की इस सफलता पर परिवार, मित्रों और राजनीतिक हलकों में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए खुशी जाहिर की। यह सफलता झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, खासकर कानून की पढ़ाई में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए।

CLAT टॉपर गीताली ने AIR 1 हासिल किया है, जिन्होंने 112.75 अंक प्राप्त किए। शौर्य जैसे छात्रों की मेहनत से झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा है।शौर्य अब नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे।

झारखंडवासियों की ओर से शौर्य और उनके परिवार को हार्दिक बधाई!

Share via
Share via