IMG 20210307 WA0094

मैकलुस्कीगंज में कुआं से मिला एक व्यक्ति का शव.

खलारी : मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कोनका सखुआटांड के एक कुआं से धर्मेंद्र कुमार यादव (30) का शव मिला है। मृतक बुधवार से लापता था। लापता होने का सूचना उसकी पत्नी इंद्रमुनी ने शुक्रवार को मैक्लुसकीगंज थाना में दर्ज करायी थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और उसकी कोनका सखुआ टांड स्थित संजय सिंह के बंगला का देख भाल एवं दैनिक मजदूरी करते थे। बुधवार को दोनों पति पत्नी बुधबाजार में बाजार करने गए थे। लौटते समय रास्ते में एक व्यक्ति बाइक से दोनों को महेंद्र लोहरा सखुआ टांड के घर तक छोड़ दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महेंद्र के घर से इंद्र मुनि, संजय सिंह बंगला जहां रहती चली गई जबकि धर्मेंद्र कुमार कुछ देर के बाद वहां से जाने के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंच सका। बहुत खोज बीन करने के बाद रविवार की सुबह कुआं मे एक व्यक्ति का शव मिलन की सुचना पर पहुंची मैकलुस्कीगंज पुलिस द्वारा शव को कुआं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने जाने के बाद इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है की मौत किन कारणों से हुई।

मृतक के शरीर पर की चोट का निशान नहीं है। इधर मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वह तीन बच्चो की माँ है। पहले पति की मृत्यु हो जाने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। इंद्रमुनि का मायका लपरा मैकलुस्कीगंज में ही है।

खलारी, मो मुमताज

Share via
Share via