जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य अनिल लोहरा हथियार के साथ गिरफतार.

जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य अनिल लोहरा हथियार के साथ गिरफतार.

Share
Link copied

खलारी : मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत नावाडीह-धमधमियां सड़क पर खलारी के प्रभारी डीएसपी रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में गठित टीम ने मिली गुप्त सुचना के आधार पर मंगलवार की रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सक्रीय सदस्य अनिल लोहरा को हथियार के साथ गिरफतार किया। वहीं एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार खलारी प्रभारी डीएसपी को मिली गुप्त सुचना मिली थी कि दो अज्ञात अपराधी हथियार लेकर नावाडीह से धमधमिया जाने वाली कच्ची सड़क पर घुम रहे है। वहीं क्षेत्र में होने वाले विकास से सम्बन्धित कार्यो में लगें ठेकेदार एवं ईट भट्ठेदारों को फोन करके डरा धमका कर लेवी मांग रहे है। जिसके बाद खलारी डीएसपी ने खलारी इंपेक्टर अहमद अली के साथ एक टीम गठित कर जब नावाडीह से धमधमिया जाने वाली कच्ची सडक के बीच पुल के समीप पहुंचे तो वहां दो युवक देखे गए। पुलिस को देखने के बाद दोनो अपराधी भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड कर गिरफतार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए युवकों में अनील लोहरा उर्फ संदीप लोहरा उम्र 24 वर्ष पिता संतोष लोहरा साकिन बिजरा, थाना हेरहंज जिला लातेहार का रहनें वाला है। वहीं इसी क्रम में अनिल लोहरा के साथ दुसरा युवक मौका देखकर जंगल के रास्ते भागने में कामयाब रहा। पकडे गए अपराधी अनिल लोहरा से पूछताछ किए जाने पर अपराधी ने खुद को उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सक्रीय सदस्य बताया। साथ ही पुलिस ने पकडे गए अपराधी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतुस तथा एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। बरामद किए गए सामान के कागजात मांगे जाने पर वह नही दे सका।

पुलिस द्वारा अनिल लोहरा को बुधवार को कांड संख्या 11/21 धारा 385/387/34 भादवी 25(1 व बी)ं 26/35 शस्त्र अधिनियम एवं 17 सी.एल.ए एक्ट के तहत जेल भेजा गया। वहीं भागे हुए अपराधी को पुलिस पकडने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस द्वारा गठित की गई छापामारी दल में खलारी पुलिस उपाधीक्षक रजत मणिक बाखला, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अहमद अली के अलावा मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, मैकलुस्कीगंज थाना के मिर्जा सोरेन, राज बल्लभ राय, मतियस खेस, मनकु यादव, प्रभात रंजन सिंह शामिल थे।

खलारी, मो अरबाज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow