ब्रह्माकुमारीज के ‘सेल्फ एंपावरमेंट टू नेशन एंपावरमेंट’ अभियान ने पूर्व सैनिकों को दिया मानसिक सशक्तिकरण का संदेश

ब्रह्माकुमारीज के ‘सेल्फ एंपावरमेंट टू नेशन एंपावरमेंट’ अभियान ने पूर्व सैनिकों को दिया मानसिक सशक्तिकरण का संदेश

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला, झारखंड: ब्रह्माकुमारीज की सिक्योरिटी सर्विस विंग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सेल्फ एंपावरमेंट टू नेशन एंपावरमेंट’ के तहत यहां शिव दर्शन भवन में एक विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के सदस्यों तथा उनके परिवारजनों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों को राजयोग ध्यान, सकारात्मक चिंतन और मानसिक सशक्तिकरण के माध्यम से आंतरिक शांति प्रदान करना तथा उन्हें जीवन में नए संतुलन के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में ईसीएचएस, गुमला के ऑफिसर कमांडिंग कर्नल आर.के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष सूबेदार लक्ष्मण बड़ाईक (सेवानिवृत्त), सूबेदार सहदेव महतो (सेवानिवृत्त) सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों ने सक्रिय भागीदारी की

मुख्य वक्ता राजयोगिनी शांति दीदी ने अपने अनुभवपूर्ण उद्बोधन में कहा, “जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना अमूल्य जीवन समर्पित करते हैं, उसी प्रकार अब उन्हें अपने मन और स्वास्थ्य की रक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। सकारात्मक बोल, मन की स्वच्छता और नियमित राजयोग ध्यान से मानसिक शुद्धता तथा स्थायी शांति प्राप्त की जा सकती है।”

कार्यक्रम में बीके अमृता बहन, बीके ममता बहन, बीके अमित और बीके मंगल ने भी अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने राजयोग की सरल विधि से आत्मबल बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि “सशक्त व्यक्ति ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।”

कर्नल आर.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “सैनिक जीवन अनुशासन, समर्पण और साहस का प्रतीक है। आध्यात्मिक सशक्तिकरण से जीवन में संतुलन और मानसिक दृढ़ता आती है। ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, ऊर्जावान और अत्यंत प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now