by election results 2022

उप चुनाव के नतीजे BJP के लिए निराशाजनक By-Election Results 2022:

Share
Link copied

By-Election Results 2022:
देश की एक लोकसभा सीट और 4 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव के नतीजे BJP के लिए निराशाजनक रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC का जादू चला है। यहां की आसनसोल लोकसभा सीट से TMC के शत्रुघ्न सिन्हा लगभग जीत ही चुके हैं। खबर लिखे जाने तक उन्हें 6,40,440 वोट मिल चुके थे। वहीं इस सीट पर दूसरे नंबर पर बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल हैं, उन्हें 3,47,810 वोट मिले थे। ये आंकड़ा चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिया गया है। वोटों के इस अंतर से ये साफ है कि आसनसोल लोकसभा सीट टीएमसी के खाते में चली गई है।

इसे भी पढ़ें
राज्य सरकार कर रही चुनाव ( Election) आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन :दीपक प्रकाश
इसे भी पढ़ें

राज्य सरकार कर रही चुनाव ( Election) आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन :दीपक प्रकाश

Election News बड़े पैमाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों का किया पदस्थापन, पंचायत चुनाव प्रभावित करने का प्रयास राज्य निर्वाचन आयोग से किया…

प्रशांत किशोर (P.K)की सोनिया गांधी से मुलाकात
इसे भी पढ़ें

प्रशांत किशोर (P.K)की सोनिया गांधी से मुलाकात

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (P.K)की सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक से कांग्रेस पार्टी के नेताओं के एक धड़े में हलचल मचनी…

अपने पर गबन पर लगे आरोप से तिलमिलाए बन्ना गुप्ता ने कहा सरयू रॉय MLA  होकर मंत्री के बंगले में कैसे ?BANNA GUPTA VS SARYU ROY
इसे भी पढ़ें

अपने पर गबन पर लगे आरोप से तिलमिलाए बन्ना गुप्ता ने कहा सरयू रॉय MLA होकर मंत्री के बंगले में कैसे ?BANNA GUPTA VS SARYU ROY

BANNA GUPTA VS SARYU ROY कोरोना प्रोत्साहन राशि गबन के मामले में आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मीडिया के सामने…

वहीं पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा से TMC उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो भी लगभग अपनी जीत पर मुहर लगा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक उन्हें 48,109 वोट मिल चुके थे और दूसरे नंबर पर सीपीआईएम की शाइरा शाह हालिम रहीं, जिन्हें 30190 वोट मिले।

बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में RJD जीत गई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, यहां आरजेडी के अमर कुमार पासवान को 82,562 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी की बेबी कुमारी रहीं, उन्हें 45,909 वोट मिले।
आज से शुरू होगा झारखंड में पंचायत चुनाव (Panchayat Elecation ) का नॉमिनेशन

महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस लीड कर रही है। इस सीट पर कांग्रेस के जाधव जयश्री चंद्रकांत (अन्ना) को 91,962 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के सत्यजीत (नाना) कदम हैं। उन्हें 73,174 वोट मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में भी खबर लिखे जाने तक कांग्रेस लीड कर रही है। यहां कांग्रेस से यशोदा नीलांबर वर्मा आगे चल रहे हैं। उन्हें 80,317 वोट मिले। यहां दूसरे नंबर पर बीजेपी की कोमल जांघेल रही हैं, उन्हें 60, 619 वोट मिले। ये सारे आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट के आधार पर लिए गए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow