20250428 130148

2025 के आखिरी महीने तक पूरी दुनिया से पाकिस्तान देश का नामो निशान मिट जाएगा : निशिकांत दुबे

पहलगाम में हुए हमले को लेकर पूरे देश में लगातार विरोध देखने को मिल रहा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहलगाम में हुए हमले को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने भी बड़ा बयान दिया है।देवघर में महेश्मरा हॉल्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वर्ष 2025 के आखिरी महीने तक पूरी दुनिया से पाकिस्तान देश का नामो निशान मिट जाएगा।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दहशतगर्दो को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को भारत सरकार चार हिस्सों में बांटेगी।पहला बलूचिस्तान,दूसरा पख्तूनिस्तान,तीसरा हिस्सा पंजाब होगा और चौथा हिस्सा वह है जो पाक अधिकृत कश्मीर के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा हिस्सा था। जिसे पाकिस्तान ने बेईमानी नियत से अपने कब्जे में लिया है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी सरकार कहीं भी पीछे नहीं हटेगी। भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।जिसका नतीजा आने वाले दिनों में जल्द ही देखने को मिलेगा।

मालूम हो कि पहलगाम हमले के बाद निशिकांत दुबे लगातार आतंकवादियों के खिलाफ बयान दे रहे हैं।वहीं उनके बयान को लेकर विपक्ष ने भी उन पर सवाल उठाया लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह जो बोलते हैं उसे पर वह अडिग रहते हैं।

सांसद निशिकांत दुबे के भाषण को सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आतंकवाद को कभी भी बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। जहां-जहां आतंकवादी दिखेंगे। वहां-वहां हमारी सेना आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर देश को सुरक्षित करेगी।

 

Share via
Share via