चाईबासा: भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चाईबासा: भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चाईबासा, 13 दिसंबर – झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मुख्यालय चाईबासा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमशेदपुर स्थित ACB टीम द्वारा की गई।
सूत्रों के अनुसार, यह रिश्वत पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारकोटिक्स विभाग के लिए भवन निर्माण कार्य (लगभग 55 लाख रुपये की योजना) से जुड़ी थी। ठेकेदार से कमीशन के रूप में यह रकम मांगी गई थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद शिकायत के सत्यापन पर टीम ने ट्रैप लगाया।जैसे ही अभियंता ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर से की गई और रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।
इस कार्रवाई से भवन निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। ACB की टीम आरोपी अभियंता से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। सूत्र बताते हैं कि जांच का दायरा आगे अन्य अधिकारियों तक भी पहुंच सकता है।
फिलहाल, ACB भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। यह कार्रवाई झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

















