कुआं से शव बरामद,सनसनी

Share
Link copied

वरिष्ठ संवादाता चंद्रेश शर्मा

चतरा। चतरा शहर के दर्जी मुहल्ला के एक कुआं आज तड़के पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृत युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक शनिवार की शाम से ही गायब था। काफी खोजबीन के बाद रविवार की सुबह मुहल्ले में भवन निर्माण कार्य मे लगे मजदूरों को कुआं में शव मिला। हो हल्ला के बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली। इस सम्बंध में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दर्जी बिगहा मुहल्ला स्थित एक कुआं में एक युवक का शव मिला है। मामले की जानकारी के बाद शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली कि मृत युवक मंद बुद्धि का था। जिसका इलाज रांची से चल रहा था। शव बरामदगी के बाद पुलिस मामले में अग्रतर कार्यवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow