20260313 204901

दिनदहाड़े खौफनाक हत्या: बाइक सवार युवक को सिर में मारी गोली, मौके पर ही दम तोड़ा

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। सदर थाना क्षेत्र के चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट चिरैतवा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार एक युवक पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना इतनी अचानक और बेरहम थी कि युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक टंडवा क्षेत्र का निवासी था और वह बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाके में दिन के उजाले में हुई इस घटना ने पूरे चतरा में दहशत फैला दी है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत दुश्मनी या अन्य आपराधिक कारण होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी है और सघन सर्च अभियान चला रही है।

Share via
Share via