20251030 161957

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड एवं गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड की ओर से आयोजित भव्य नगर-कीर्तन और 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में होने वाले मुख्य प्रकाश पर्व उत्सव समारोह में आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अर्जुन मिड्ढा, सचिव सुरेश जी मिड्ढा, द्वारिका दास मुंजाल, सुरजीत सिंह सलूजा, प्रीतम सिंह गोपी, अनूप सिंह गिरधर, जीतू अरोड़ा, हरीश मिड्ढा और अमरजीत सिंह शामिल थे।

Share via
Share via