भाजपा के कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिलाई सदस्यता

भाजपा के कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिलाई सदस्यता

Share
Link copied

पूर्वी सिंहभूम जिले की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह शामिल रहे।

इन सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के करकमलों से झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी तथा जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू भी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow