20260123 203814

झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई देशों के नीति-निर्माताओं से की महत्वपूर्ण चर्चा

लंदन (यूनाइटेड किंगडम) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF 2026) में भाग लेने के बाद लंदन पहुंचकर भारत के उच्चायोग में आयोजित एक आधिकारिक स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों से संवाद किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह संवाद झारखंड की वैश्विक छवि मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। मुख्यमंत्री ने चर्चा के केंद्र में झारखंड के योगदान को रखा, जहां उन्होंने राज्य की समृद्ध खनिज संपदा, युवा शक्ति, औद्योगिक संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि झारखंड इन ताकतों के बल पर भारत के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संवाद के दौरान यूनाइटेड किंगडम के साथ विशेष रूप से विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक साझेदारी के अवसरों पर गहन चर्चा हुई। इसके अलावा उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल तथा महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, “इन क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग से झारखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसर मिलेंगे, जो राज्य की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।”

Share via
Share via