CM Hemant Soren offered a chadar at the shrine of Hazrat Qutubuddin Risaldar Baba and prayed for the state's prosperity.

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर सीएम हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

Share
Link copied
CM Hemant Soren offered a chadar at the shrine of Hazrat Qutubuddin Risaldar Baba and prayed for the state's prosperity.
CM Hemant Soren offered a chadar at the shrine of Hazrat Qutubuddin Risaldar Baba and prayed for the state’s prosperity.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

Kashmir
advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पवित्र अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सीएम ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और प्रदेशवासियों को उर्स की शुभकामनाएं भी दीं।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।