मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली की दुआएं मांगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम उर्स के पावन अवसर पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी के लिए पहुंचे हैं। मैंने यहां चादरपोशी की रस्म अदा कर झारखंड के सभी लोगों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।”
















