हज़रत क़ुतुबुद्दीन शाह रिसालदार की दरगाह पर 5 दिवसीय सालाना उर्स का हुआ आयोजन.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : करीब 300 साल से लगने वाला रांची के हज़रत क़ुतुबुद्दीन शाह रिसालदार की दरगाह पर 5 दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन हुआ है।लेकिन कोरोना को लेकर आयोजित इस उर्स में पिछले उर्स की तुलना में रौनक देखने को नहीं मिल रही है। उर्स में लगने वाले सैंकड़ों की संख्या में स्टॉल लगाने वाले दुकानदार नदारद हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाने वाले भी ग़ायब हैं। साथ ही दो दिवसीय क़व्वाली मुक़ाबलों के कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

उर्स के दूसरे दिन दरगाह परिसर में ही खानकाही कव्वालों ने समा बांधा। लोग उनके कलाम को सुनने के लिए जमा हुए। पूरे दरगाह में कोरोना से सम्बंधित पोस्टर्स लगाए गए हैं वहीं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। आज उर्स का तीसरा दिन है। बता दी उर्स के दौरान यहाँ 5 दिनों तक खूब रौनक रहती है। गवर्नर, सीएम समेत कई बड़े चेहरे यहां चादर पोशी के लिए बाबा के दरगाह पर हाज़री लगाते है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow