विधवा को सीएम की पहल पर मिला सरकारी सहायता.

Team Drishti.

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद साहेबगंज के गोपालडीह बरहेट निवासी पार्वती देवी को उपायुक्त द्वारा तत्काल विधवा पेंशन, पारिवारिक पेंशन एवं अम्बेडकर आवास स्वीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने बताया कि अन्य सरकारी सहायता भी यथाशीघ्र पार्वती देवी और उनके परिवार को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यह है मामला

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि पार्वती देवी गोपालडीह बरहेट की निवासी है। दुर्घटना में इनके पति परमेश्वर साह की मृत्यु दिसंबर 2019 को हो गई थी। इन्होंने आवास और पेंशन के लिए कई बार आवेदन किया। इसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन अब तक इन्हें कोई सुविधा नहीं मिली।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow