Ghatshila: Two youths arrested with 13.12 grams of brown sugar.

घाटशिला में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Share
Link copied

जमशेदपुर/घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ घाटशिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री के उद्देश्य से घाटशिला पहुंचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसाबनी इलाके से कुछ युवक ब्राउन शुगर लेकर घाटशिला थाना क्षेत्र में बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

RKDF
advertisement

एसडीपीओ विकास कुमार लागुरी के नेतृत्व में टीम ने अमाईनगर पुलिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से कुल 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान जय महानंद (19) और आकर्षित कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों मुसाबनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक काले रंग की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

ग्रामीण एसपी शुभम ने बताया कि मामले में घाटशिला थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ विकास कुमार लागुरी के साथ सहायक थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश आनंद, प्रेम कुमार निषाद, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार सहित घाटशिला थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Kashmir vastaralay
Advertisment

कहां से आई ब्राउन शुगर, नेटवर्क की तलाश में पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर आरोपियों तक कहां से पहुंची थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मोबाइल फोन और अन्य जब्त सामान की जांच के जरिए पुलिस नशे के इस नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।