मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक’ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक’ का लोकार्पण

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने आवासीय परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के पावन अवसर पर दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित “दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक” का भव्य लोकार्पण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह पुस्तक दैनिक जागरण के विशेष प्रयास से तैयार की गई है, जो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन, उनके अथक संघर्ष, त्याग, बलिदान और झारखंड आंदोलन में अद्वितीय योगदान को चित्रों एवं विस्तृत विवरण के साथ प्रस्तुत करती है। यह कॉफी टेबल बुक न केवल एक दस्तावेज है, बल्कि गुरुजी के प्रेरणादायी जीवन से जुड़ने का माध्यम भी है।

लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भावुक होकर कहा,  “दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन जनसेवा, आदिवासी अधिकारों और समाज उत्थान की मिसाल है। यह पुस्तक उनके विचारों, संघर्ष और राजनीतिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएगी। राज्य की जनता इस पुस्तक के माध्यम से गुरुजी के प्रेरणादायी जीवन से सीधे जुड़ सकेगी।”

उन्होंने दैनिक जागरण के इस सराहनीय प्रकाशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर दैनिक जागरण के महाप्रबंधक परितोष झा, संपादक शशि शेखर, मार्केटिंग हेड धर्मेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ प्रदीप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now