बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का वीडियो संदेश: '2005 से लगातार सेवा का मौका दिया, बिहार की तस्वीर बदल दी'

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का वीडियो संदेश: ‘2005 से लगातार सेवा का मौका दिया, बिहार की तस्वीर बदल दी’

Share
Link copied

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने राज्य की जनता से अपनी 20 वर्षों की उपलब्धियों का ब्योरा साझा किया। वीडियो में नीतीश कुमार ने भावुक अंदाज में कहा कि 2005 से बिहार की जनता ने उन्हें लगातार सेवा का मौका दिया है, और उनकी सरकार ने राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। यह संदेश चुनावी माहौल में एनडीए के पक्ष में एक बड़ा दांव माना जा रहा है, खासकर पहले चरण के मतदान से ठीक पहले।

वीडियो की शुरुआत में नीतीश कुमार ने कहा, “2005 से आप लोगों ने लगातार मुझे सेवा का मौका दिया है।” उन्होंने आगे अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में प्रगति शामिल है। सीएम ने दावा किया कि बिहार अब पहले की तरह उपहास का पात्र नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना ससतते हुए कहा कि उनकी सरकार जो घोषणाएं करती है, उन्हें पूरा भी करती है, जबकि अन्य दल सिर्फ हवा-हवाई वादे करते हैं।

इस वीडियो में नीतीश कुमार ने आगामी पांच वर्षों के लिए एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरियां और रोजगार देने का ऐलान भी दोहराया। उन्होंने कहा, “अब बिहार के युवा पलायन नहीं करेंगे, हम उन्हें घर पर ही रोजगार देंगे।” यह वादा हाल ही में गायघाट में आयोजित एक जनसभा में भी किया गया था, जहां जेडीयू प्रत्याशी कोमल सिंह ने भी सीएम की तारीफ की और कहा कि नीतीश कुमार ही बिहारियों का मान-सम्मान हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह वीडियो संदेश एनडीए के प्रचार का हिस्सा है, जो बिहार की बदलती छवि को रेखांकित करता है। 1990-2005 के दौर को याद दिलाते हुए नीतीश ने कहा कि उस समय राज्य पिछड़ेपन की गर्त में था, लेकिन अब विश्वस्तरीय परियोजनाएं जैसे पुल, सड़कें और स्कूल बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और जेडीयू कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।

यह संदेश ऐसे समय पर आया है जब बिहार में चुनावी तापमान चरम पर है। महागठबंधन ने भी कई रैलियां शुरू की हैं, लेकिन नीतीश का यह व्यक्तिगत अपील जनता को एनडीए की ओर झुकाने का प्रयास लगता है। वीडियो में सीएम ने अंत में जनता से अपील की कि वे विकास के रास्ते पर बिहार को मजबूत रखें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow