खाद की किल्लत को लेकर CM नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक, दिए ये जरूरी निर्देश

खाद की किल्लत को लेकर CM नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक, दिए ये जरूरी निर्देश

Share
Link copied

पटना : बिहार में बुआई के समय खाद की किल्लत (Bihar Fertilizer Crisis) होने से किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है. किसानों को काफी समय से पर खाद उपलब्ध (Urea Crisis) नहीं हो पा रही है. जिसके बाद अब राज्य के CM नीतीश कुमार ने खाद की उपलब्धता को लेकर कृषि विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने खाद की आवश्यकता आवंटन और आपूर्ति के बारे में पूरी जानकारी ली.

इन्हे भी पढ़े : झारखंड : कोविड से मरने वालों के परिजन को 50-50 हजार रुपये देगी सरकार

बैठक के दौरान CM नीतीश ने कहा कि इस समय फसलों की बुआई का मौसम चल रहा है. ऐसे में किसानों को खाद की किल्लत नहीं हो इसको लेकर सरकार हर स्तर पर काम कर रही है. केंद्र से इसकी समस्या को लेकर बात की गई है. हमारे अधिकारी भी निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं, ताकि खाद की आपूर्ति में कोई बाधा उत्पन्न न हो.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow