झारखंड में स्कूली बच्चों की साइकिल योजना पर भ्रष्टाचार का साया : बाबूलाल मरांडी

झारखंड में स्कूली बच्चों की साइकिल योजना पर भ्रष्टाचार का साया : बाबूलाल मरांडी

झारखंड में स्कूली बच्चों को मुफ्त साइकिल वितरण की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। यह आरोप लगाया है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार ने हर योजना को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसमें स्कूली बच्चों के लिए साइकिल योजना भी शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मरांडी ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलें खराब और कबाड़ की स्थिति में हैं। कई साइकिलों के टायर-ट्यूब फटे हुए हैं, कुछ के हैंडल ढीले हैं, तो कहीं चेन जाम है। नतीजतन, बच्चे इन साइकिलों को कंधे पर ढोने या हाथ में थामकर पैदल घर लौटने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि बच्चों की योजनाएं भी इससे अछूती नहीं रहीं। यह शर्मनाक है कि स्कूली बच्चों के लिए दी जाने वाली साइकिलें भी गुणवत्ता के मामले में पूरी तरह विफल हैं।

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि खराब साइकिलों को तत्काल वापस लिया जाए और बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली साइकिलें उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सरकार से इस मामले में त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की भी अपील की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now