20210512 180656

वासेपुर के जब्बार मस्जिद के सामने दिनदहाड़े अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मार कर हत्या.

धनबाद : धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित वासेपुर के जब्बार मस्जिद के सामने दिनदहाड़े अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और बैंक मोड़ पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां छानबीन करने के दौरान अपराधियों का पल्सर बाइक रेलवे लाइन के किनारे लावारिस अवस्था में मिला। वहीं जमीन कारोबारी लाला खान को इलाज के लिए एसएमएमसीएच अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरे घटना पर बताया जाता है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर जब्बार मस्जिद के समीप पहुंचे और जमीन कारोबारी लाला खान के ऊपर गोली चला दी। जिसके बाद लाला खान मौके पर गिर पड़े। अपराधी बाइक लेकर धनबाद गोमो रेलखंड की ओर भाग गए वहां पर पल्सर बाइक को लावारिस स्थिति में छोड़कर फरार हो गए।

इस मामले में फिलहाल पुलिस ने बाइक को जप्त कर लिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। लाला खान नया बाजार निवासी बताए जाते हैं, परंतु वर्तमान में वह कलाली बागान वासेपुर में रह रहे थे।

Share via
Share via