फिर से लौट आया गैंग्स ऑफ वासेपुर,धनबाद के वासेपुर में अपराधियों ने डॉन के बेटे के सहयोगी को मारी 4 गोली.

फिर से लौट आया गैंग्स ऑफ वासेपुर,धनबाद के वासेपुर में अपराधियों ने डॉन के बेटे के सहयोगी को मारी 4 गोली.

Share
Link copied

धनबाद का वासेपुर एक बार फिर गोलियों कि तड़तड़ाहट से गूंज उठी। यहां अज्ञात हमलावरों ने जमीन कारोबारी और फहीम खान के बेटे इकबाल के पार्टनर नन्हे खान को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। बाइक सवार अपराधियों ने नन्हे खान को 5 गोली मारी जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। नन्हे खान हाल के दिनों में जमीन के कारोबार से जुड़े थे और वासेपुर के डॉन फहीम खान के इकबाल खान के साथी थे।

इन्हे भी पढ़े :- भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा ! 25 नवंबर को कार्यकर्ता राज्य भर के पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभिवान चलायेंग, और 27 नवंबर को प्रखंड कार्यालयों में प्रदर्शन किया जायेगा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नन्हे खान को गंभीर हालत में SNMMCH अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल नन्हे खान के करीबी और इकबाल खान के समर्थक अस्पताल में जमे हुए हैं। घटना कि खबर पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पूरे मामले की तफ्तीश जारी है आगे जांच के बाद ज्यादा कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले पर चाहे जितना भी बचने कि कोशिश करे लेकिन आज कि इस घटना से साफ कर दिया है कि गैंग ऑफ वासेपुर से गैंग का सफाया नहीं हुआ है, जिस कारण आज एक बार फिर वासेपुर की गलियां गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी और सड़कें लहूलुहान हो गईं।

इन्हे भी पढ़े :- विधान सभा से आए आदेश को भी नज़रअंदाज़ कर देते है अरगोड़ा अंचल अधिकारी ?

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow