स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर हुई करवाई.

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर हुई करवाई.

Share
Link copied

खलारी : खलारी प्रखण्ड क्षेत्र के बाजारों में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर करवाई की गई। बीसीओ रामपुकार प्रजापति के द्वारा क्षेत्र के केडी मुख्य बाजार डकरा सहित अन्य जगहों पर जाकर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया खुली दुकानो को बीसीओ रामपुकार प्रजापति के द्वारा सील किया गया। सील किये गये दुकानों में केडी मुख्य बाजार के दो दुकान तथा डकरा की एक दुकान शामिल हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के तहत नहीं खुलने वाली दुकानें अगर खुली पाई गई तो प्रशासन द्वारा ऐसे दुकान दारो के खिलाफ के द्वारा कारवाई की जाएगी तथा दुकानों को सील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सभी दुकानोंदारो एवं बाजार समितियो से सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने का आदेश दिया। इस अभियान में उनके साथ बीपीओ विनय कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता रमेश कुमार गुप्ता, एएसआई छाया किस्कु, मुकेश राम, विशुन देव यादव, सहित पुलिस बल के जवान शामिल हैं।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow