Crowds of devotees thronged Ramrekha Dham and Devraha Baba Ashram on Guru Purnima.

गुरु पूर्णिमा पर रामरेखा धाम और देवराहा बाबा आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share
Link copied
Crowds of devotees thronged Ramrekha Dham and Devraha Baba Ashram on Guru Purnima.
Crowds of devotees thronged Ramrekha Dham and Devraha Baba Ashram on Guru Purnima.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को सिमडेगा स्थित रामरेखा धाम और देवराहा बाबा आश्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दोनों धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना, गुरु वंदना तथा भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया।

रामरेखा धाम में श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन जयराम प्रपन्नाचार्य महाराज (रामरेखा बाबा) को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विग्रह पर पुष्प चढ़ाए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन-पूजन को पुजारी भुवनेश्वर पांडा ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इस दौरान यजमान के रूप में रामचंद्र दास और विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे।

वहीं, देवराहा बाबा आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा को लेकर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और प्रवचन का आनंद लिया। आश्रम में पुजारी विद्यबंधु शास्त्री ने पूजा संपन्न कराई, जबकि मोती अग्रवाल यजमान के रूप में शामिल हुए।

RKDF
Adv

दोनों स्थलों पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने गुरु-शिष्य परंपरा, आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।