उपायुक्त श्री छवि रंजन

“वैक्सीन लगाएं, त्यौहार मनाएं” – डीसी रांची

Share
Link copied

रांची: उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने सभी रांचीवासियों से वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने के जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
डीसी रांची श्री छवि रंजन ने रांची वासियों से अपील किया है कि वह “वैक्सीन लगाएं, त्यौहार मनाएं”। सभी लोग अपना कोरोना वैक्सीन अवश्य लें क्योंकि वैक्सीन के माध्यम से ही हम कोरोना को हरा सकते हैं। अभी त्यौहारों का मौसम चल रहा है, ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से लोग परहेज करें तो उनको संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा।

घर से निकलने पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन अवश्य करें- डीसी
इन्हे भी पढ़े :-धनबाद कुमारधुबी स्थित ECL के भाग्यलखी कोलियरी में केवल लुटेरों ने बोला धावा
डीसी रांची श्री छवि रंजन ने लोगों को यह अपील की है कि जब भी वह घर से बाहर निकलते हैं वह कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार का अनुपालन अवश्य करें। मास्क का उपयोग हमेशा करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दो गज की दूरी का ध्यान रखें तथा सैनीटाइज़र का समय- समय पर इस्तेमाल करते रहें।

इन्हे भी पढ़े :- झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी है, और इसकी घोषणा त्योहारों के खत्म होने के बाद हो सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow