20201104 193242

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत.

लातेहार, मो०अरबाज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/बरवाडीह : बुधवार को बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुल्ही नाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बरवाडीह निवासी प्रमोद प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, शरीर के कई हिस्सों में भी गंभीर चोटे आई. स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी बरवाडीह पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची घायल आशीष कुमार को ले जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन काफी समय इंतजार के बाद एंबुलेंस मुहैया नहीं होने के कारण घायल आशीष को प्रशिक्षित सब इंस्पेक्टर अजय कुमार दास ने अपने पेट्रोलिंग वाहन में लेकर इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय सुबोध और डॉक्टर जीवन के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस के माध्यम से पीएमसीएच ले जाने के बाद लगभग 2 से 3 घंटे के बाद आशीष की मौत हो गई. उधर घटना के बाद जहां पुलिस टीम अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है, वहीं मृतक आशीष के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा होने में देरी और पीएमसीएच डालटेनगंज के द्वारा इलाज करने में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए मौत का कारण बता रहे हैं.

Share via
Share via